शुक्रवार, 28 अप्रैल 2017

Nagar Nigam Faizabad

मथुरा-वृंदावन और अयोध्या-फैजाबाद बनेंगे नगर निगम

0
100 दिन में प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया लक्ष्य
Recommended By Colombia
एनबीटी संवाददाता, लखनऊ
धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण और सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल अयोध्या और मथुरा को नगर निगम का दर्जा मिल सकता है। राज्य सरकार ने नगर विकास विभाग को अयोध्या-फैजाबाद व मथुरा-वृंदावन को नगर निगम बनाए जाने का काम 100 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभागों के प्रजेंटेशन के दौरान इस पर जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
पूर्ववर्ती सरकार के समय भी फैजाबाद व अयोध्या नगर पालिका और मथुरा व वृंदावन नगर पालिका क्षेत्रों को मिलाकर नगर निगम बनाए जाने की कवायद शुरू की गई थी। इस पर प्रस्ताव नगर विकास मंत्री के यहां तक आया था, लेकिन इसे कैबिनेट में नहीं भेजा गया। प्रदेश की योगी सरकार ने दोनों ही तीर्थ स्थलों के विकास को प्राथमिकता सूची में रखा है। अयोध्या को केंद्र की अमृत योजना में भी शामिल किया गया है।
हो जाएंगे 16 नगर निगम
मौजूदा समय में प्रदेश में 12 नगर निगम हैं। पिछली सरकार ने फिरोजाबाद और सहारनपुर नगर पालिका को अपग्रेड कर नगर निगम का दर्जा दिया था। निकाय चुनावों के दौरान इन दोनों नगर निगमों में भी चुनाव करवाए जाएंगे। अयोध्या-फैजाबाद व मथुरा-वृंदावन को नगर निगम का दर्जा दिए जाने से इनकी संख्या 16 हो जाएगी। फिलहाल अयोध्या, फैजाबाद, मथुरा व वृंदावन की सीमा का विस्तार किए जाने का प्रस्ताव शासन में लंबित है। सीमा विस्तार की कवायद भी इन शहरों को नगर निगम बनाने की प्रक्रिया के तहत ही की गई थी।
नगर पालिकाओं को अपग्रेड किए जाने की कवायद की जानी है। 100 दिन की कार्ययोजना के अजेंडे में इसे शामिल किया गया है। जल्द ही इस पर कार्रवाई की जाएगी।
-राकेश कुमार मिश्र, निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Top 25 Most Beautiful Indian Girls

Do you know who the most beautiful women in India are? Well, there are certain names that seem to be eternal. These names are known not ju...