करंट की चपेट में आकर एक वृद्ध की बुधवार देर शाम मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के बड़की पड़ौली गांव में बुधवार देर शाम विद्युत तार टूटकर गिर पड़ा। गांव निवासिनी संजू (35) पत्नी अभिमन्यु इसकी चपेट में आ गईं। करंट की चपेट में आते ही महिला ने गुहार लगा दिया।
आवाज सुनकर बगल ही मौजूद भगवानदास (72) महिला को बचाने के लिए दौड़े। उन्होंने तार से महिला को अलग करने का प्रयास किया लेकिन ऐसा करने के दौरान वे उसमें स्वयं उलझ गए। महिला तो बच गई लेकिन वे करंट की चपेट से नहीं बच सके।
महिला की गुहार पर जब तक अन्य लोग जुटते और बचाव शुरू करते, तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तत्काल महिला व वृद्ध को जहांगीरगंज सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। महिला का गंभीर दशा में इलाज चल रहा हैै।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें